Prelims · objective

Bihar APO Prelims 2011 Question Paper with Answers

249 questions. The first 10 questions are free to attempt. All Bihar APO papers

  1. Question 1 · Law

    "ब्रिटिश संविधान की शब्दावली में अनेक सूक्ष्म भेद हैं, लेकिन इनमें से कोई भी इतना महत्त्वपूर्ण नहीं है जितना की सम्राट और राजमुकुट का भेद है।" यह कथन किसका है ?

    1. (A) हर्मन फिनर
    2. (B) मुनरो
    3. (C) ऑगस्ट
    4. (D) ग्लैडस्टोन

    Answer: (D) ग्लैडस्टोन

  2. Question 2 · Law

    "रूढ़ि आचरण का नियम है जिसका समान्यतया समाज में पालन किया जाता है। जैसे घास के मैदान में बार-बार पैदल चलने से एक पगडंडी बन जाती है उसी प्रकार से जीवन के प्रतिदिन के व्यवहार से रूढ़ि जन्म लेती है।" यह किसने कहा है ?

    1. (A) ऑस्टिन
    2. (B) हॉलैण्ड
    3. (C) ऐलन
    4. (D) डी.एफ. मुल्ला

    Answer: (B) हॉलैण्ड

  3. Question 3 · Law

    निम्नलिखित में से कौन इंग्लैण्ड में खजाने का प्रथम लॉर्ड होता है ?

    1. (A) प्रधानमन्त्री
    2. (B) लॉर्ड चांसलर
    3. (C) खजाने का लॉर्ड
    4. (D) इनमें से कोई नहीं

    Answer: (A) प्रधानमन्त्री

  4. Question 4 · Law

    ब्रिटेन में छाया मन्त्रिमण्डल कौन बनाता है ?

    1. (A) प्रधानमन्त्री
    2. (B) राजा
    3. (C) विरोधी पार्टी का नेता
    4. (D) लॉर्ड चांसलर

    Answer: (C) विरोधी पार्टी का नेता

  5. Question 5 · Law

    इंग्लैण्ड में सरकार को कहा जाता है –

    1. (A) राजा की सरकार
    2. (B) जनता की सरकार
    3. (C) संवैधानिक सरकार
    4. (D) संसद की सरकार

    Answer: (A) राजा की सरकार

  6. Question 6 · Law

    दायभाग प्राधिकृत है ............ के द्वारा।

    1. (A) विज्ञानेश्वर
    2. (B) याज्ञवल्क्य
    3. (C) जीमूतवाहन
    4. (D) नारद

    Answer: (C) जीमूतवाहन

  7. Question 7 · Law

    भारत के राष्ट्रपति को संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित बिल को वीटो करने की शक्ति है, परन्तु इसको नजर अंदाज किया जा सकता है, यदि –

    1. (A) संसद द्वारा बिल को राष्ट्रीय महत्त्व का घोषित किया गया है।
    2. (B) बिल को संसद के दोनों सदनों द्वारा पुनः पारित किया गया है।
    3. (C) सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बिल को शक्ति-बाह्य (ultra vires) घोषित किया गया है।
    4. (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

    Answer: (B) बिल को संसद के दोनों सदनों द्वारा पुनः पारित किया गया है।

  8. Question 8 · Law

    सर्वोच्च न्यायालय के कितने न्यायाधीशों को उनके कार्यकाल की सामान्य अवधि पूरी होने से पहले महाभियोग द्वारा उनके पद से हटाया गया ?

    1. (A) केवल एक
    2. (B) दो
    3. (C) तीन
    4. (D) किसी को नहीं

    Answer: (D) किसी को नहीं

  9. Question 9 · Law

    इंग्लैण्ड के सांविधानिक इतिहास में राजा के द्वारा आखिरी बार वीटो पावर का प्रयोग किया गया था ................. में।

    1. (A) 1707
    2. (B) 1832
    3. (C) 1911
    4. (D) 1949

    Answer: (A) 1707

  10. Question 10 · Law

    संविधान के कौन-से संशोधन के द्वारा सम्पत्ति के अधिकार को विविध अधिकार के रूप में परिवर्तित किया गया था ?

    1. (A) 42वें संशोधन द्वारा
    2. (B) 43वें संशोधन द्वारा
    3. (C) 44वें संशोधन द्वारा
    4. (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

    Answer: (C) 44वें संशोधन द्वारा